जंगल में खड़ी लावारिस कार में मिला 43 किलो डोडाचूरा:भीमलत वन क्षेत्र में बूंदी सदर पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी

बूंदी सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर गठित टीम ने भीमलत के जंगलों में एक संदिग्ध कार की जांच के दौरान की। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी के निर्देश पर, देवनारायण जयंती और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच के लिए टीमें गठित की गई थीं। इसी अभियान के तहत, 25 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गश्त पर थी। भीमलत महादेव, बूंदी के जंगलों में पेड़ों और झाड़ियों के पीछे एक सफेद रंग की संदिग्ध कार देखी गई। जांच करने पर कार के अंदर प्लास्टिक के कट्टों में 43 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके पर कार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस टीम ने तत्काल अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण, सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, कॉन्स्टेबल नेतराम, कॉन्स्टेबल हनुमान, कॉन्स्टेबल रघुवीर और कॉन्स्टेबल पांचाराम शामिल थे। ये सभी सदर थाना, जिला बूंदी से संबंधित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *