रायपुर में सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:कोकिलाबेन हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स ने कैंसर और पथरी के लक्षण और इलाज के दिए टिप्स

छत्तीसगढ़ में सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया की राज्य इकाई ने कोकिलाबेन अस्पताल मुंबई और सिंधु डॉक्टर फोरम के साथ मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया और जनता को बीमारियों से बचने के उपायों पर जानकारी दी। सिंधी कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें यूरोलॉजी और कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर संजय पांडे और डॉक्टर मनोज मूलचंदानी ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके बचाव पर सलाह दी। पेट के विभिन्न प्रकार के कैंसर को लेकर दी गई जानकारी डॉ. मनोज मूलचंदानी ने पेट के विभिन्न प्रकार के कैंसर, जैसे कि पेट का कैंसर, आंतों का कैंसर, और यकृत (लिवर) कैंसर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन रोगों की पहचान और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी। साथ ही, लोगों को रेगुलर हेल्थ चेकअप के बारे में बताया। उसी समय, यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय पांडे ने पथरी और प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन बीमारियों के निदान और उपचार के उपायों पर भी सलाह दी, जिससे लोगों को इन समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। इस कार्यक्रम में सिंधु डाक्टर फोरम के डॉ. एनडी गजवानी, डॉ. किरण माखीजा और डॉ. प्रकाश कटारिया भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा महेश दरयानी, लघाराम नैनवानी, विक्की लोहाना, मुरलीधर केवलानी, एसपी कुंदनानी, राजकुमार बजाज, भरत लाल रामानी, पहलाद खेमानी, कमल विधवानी, धनेश मटलानी, राजू वासवानी, अशोक मखीजा, राजेश वाधवानी, प्रेम चंद छाबड़ा, प्रेम प्रकाश मध्यानी, अजय वालेचा, चंदर देवानी, अमर चंदानी, और लखी सुंदरानी जैसे अन्य प्रमुख व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *