बसेड़ी में नि:शुल्क ‘इकरा लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बसेड़ी विधायक संजय कुमार तथा बसेड़ी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रामदीन कुशवाह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
उस्मानी समाज की ओर से मुस्लिम समाज के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह लाइब्रेरी शुरू की गई है। ‘समाज को नई दिशा देगी’
अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इकरा लाइब्रेरी’ बच्चों और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा देगी। समाज के सदस्यों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। शुभारंभ समारोह में कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उस्मानी समाज के जिलाध्यक्ष नव्वो उस्मानी (पूर्व सरपंच, मूसलपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उस्मानी समाज बसेड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष कल्ला खान उस्मानी (रामफल के पुरा) ने की। समारोह में जिलेभर से उस्मानी समाज के कई लोग मौजूद रहे। इनमें हाजी अजमेरी उस्मानी, हाजी रसीद आंगई, रईस मास्टर, आशिफ उस्मानी (एडवोकेट), मुन्ना खान, इस्लाम उस्मानी, हाजी हसनू, मुनीरा खान सहित कई लोग शामिल थे।


