हरदा में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा:परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया सम्मान

हरदा में रविवार को जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़ा। उन्होंने हर्षोल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया और उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने व्यवस्थाओं में कमी को लेकर तहसीलदार राजेंद्र पंवार पर नाराजगी जताई। इस दौरान माहौल गर्म हो गया, जिसके बाद भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी बाद में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं थी, बल्कि कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर थी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में बेहतर व्यवस्थाएं होना जरूरी है और इसी को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई थी। ये कार्यक्रम भी हुए
परेड कमांडर रजनी सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (एसएफ), होमगार्ड, एनसीसी, शौर्य दल और स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। जिला पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने समारोह में जोश भर दिया। उत्कृष्ट काम करने वालों को किया सम्मानित
समारोह में शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में नृत्य, गीत और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और भारत की उपलब्धियों को दर्शाया गया। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *