कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जो वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास एंव बाल अधिकारिता विभाग मंत्री भी हैं, ने इस अवसर पर जिला स्तरीय अलंकरण भी प्रदान किए। एडीएम ओम प्रकाश साहण ने राज्यपाल का संदेश वाचन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया- समारोह के दौरान परेड, शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिले की वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने की। विशिष्ट अतिथियों में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… जिले में जिला एवं उपखंड स्तर पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश रवि शर्मा ने झंड़ा फराया, जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर डीआईजी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने झंड़ा फराया। वहीं, नगर परिषद कार्यालय पर प्रशासक एडीएम ओ.पी. सहारण ने ध्वजारोहण किया, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय पर डीटीओ सुनील कुमार सैनी ने तिरंगा फराया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने झंडा लहराया, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने ध्वाजारोहण किया, उपखंड कार्यालय पर एसडीएम रामावतार मीणा ने झंडा फराया, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार रामधन गुर्जर ने ध्वजारोहण किया, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरडक ने तिरंगा लहराया, पुलिस थाने पर थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं पर भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।


