सिरोही में 1000 छात्रों ने किया सामूहिक व्यायाम:मंत्री और सांसद ने 65 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ध्वजारोहण कर ली मार्च पास्ट की सलामी

सिरोही में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अरविंद पवेलियन में सोमवार सुबह 9 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत राज्य मंत्री देवासी ने ध्वजारोहण के साथ की, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन रहा। मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षा दल, एनसीसी के विभिन्न विंग और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने भाग लिया। झांकियों में महिला सुरक्षा पर रहा जोर
समारोह में एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियों में सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। दिव्यांगों को तिपहिया वाहन वितरित किए
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके तुरंत बाद, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, कलेक्टर अल्पा चौधरी और एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने दिव्यांगों को तिपहिया वाहन वितरित किए। शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में, निजी स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने देशभक्ति गीतों के अलावा भारतीय संस्कृति को उजागर करती सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिनकी ग्रामवासियों ने सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *