अजमेर में महिला के प्रेमी ने बेटी से की छेड़खानी:रोकने आरोपी ने पीटकर घर से निकाल, बोला- जहर खा कर मर जाऊंगा, तू जेल जाएगी

अजमेर में एक महिला के प्रेमी ने उसकी 11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोपी ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने अपनी बेटी को उसके साथ नहीं सोने दिया, तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा उसे जेल भिजवा देगा। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले 7 सालों से आरोपी ने उसका रेप किया और उसे दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने महिला के गहने और नकदी भी हड़प लिए। पीड़िता ने सोमवार को अजमेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत दर्ज कराई है। एसपी के निर्देश पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब 3 पॉइंट में समझिए पूरी मामला 1. 7 साल महिला की आरोपी से हुई थी मुलाकात महिला ने शिकायत में बताया- मैंने प्रेम विवाह किया था। मेरे पति के साथ मेरा विवाद चल रहा था। इसकी बीच मेरी पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने मुझे प्रेम जाल में फसाया। उसने मेरे पति और 3 बच्चों से अलग रहने की सलाह दी। मैंने उसकी सलाह पर 7 साल पहले पति का घर छोड़ दिया। युवक के दिलाए मकान में रहने लगी। एक दिन युवक ने मेरे साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाए। इसके बाद वह नियमित मेरे साथ सम्बन्ध बनाने लगा। आरोपी नशा करके मेरा रेप करता था। जिसके कारण मुझे कई शारीरिक परेशानियों हो गयी हैं। आरोपी ने मेरा 2 बार गर्भवती भी कर दिया। सात में आरोपी ने पैसे ओर गहने भी हड़प लिए। 2. महिला ने रोका तो आरोपी ने पीटा
महिला ने शिकायत में बताया- 19 जनवरी को जब मेरी बेटी मुझसे मिलने आए तो आरोपी ने मेरी बेटी को जबरदस्ती हाथ पकड लिया। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। मैने रोका तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट की। ओर मुझे किराए के मकान से निकाल दिया। 3. जहर खा कर मर जाऊंगा, तू जेल जाएगी
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा- जहर खा कर मर जाऊंगा तू जेल जाएगी, थाने में मेरे सब जानपहचान के हैं। आज तक मेरे खिलाफ इतनी शिकायत आयी हैं, कुछ नहीं हुआ। तूने अगर तेरी बेटी के साथ मुझे नहीं सुलाया तो तुझे जेल भिजवाकर उसे अपने साथ सुलाउंगा। गंज थाने में आरोपी के पहचान वाले है। वहां मेरी कोई सुनवाई नहीं की, मुझे ही उल्टा जेल में बन्द करने की धमकी दे रहे हैं इसलिए आपके पास आयी हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *