राजस्थान में योग को मिला नया नेतृत्व:आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेश शर्मा बने इंडियन योग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

इंडियन योग एसोसिएशन की राजस्थान इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। बप्पा रावल सभागार में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेश शर्मा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव और आयुष मंत्रालय की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सुबोध तिवारी ने की। नई कार्यकारिणी में योगाचार्य ढाकाराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हनवंत सिंह और मेघसिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. दीपेंद्र सिंह को सचिव, हिमांशु पालीवाल को संयुक्त सचिव और दीक्षा जामवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभिन्न विभागों के लिए डॉ. हेमराज चौधरी को कानूनी समन्वयक, डॉ. वीणा मूंदड़ा को सदस्यता प्रभारी, शिवानी वर्मा को आयोजन प्रभारी, डॉ. पूर्णेंदु और डॉ. गुनीत मोंगा को प्रकाशन एवं रिसर्च विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। योगी मनीष को प्रचार प्रभारी बनाया गया है। इंदिरा डांगी और करतार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। महेश शर्मा भारत सरकार और श्री श्री योग से प्रमाणित प्रशिक्षक हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आर्ट ऑफ लिविंग राजस्थान के सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *