जयपुर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस-आदित्य रश्मि का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कांफ्रेंस के दूसरे दिन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद कई रोचक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। पुणे से आए माइंड मैजिशियन अमित कलन्तरी ने अपनी मानसिक क्षमताओं से सभी को चकित किया। उन्होंने रोटेरियंस के विचारों को पढ़कर विभिन्न मैजिक प्रदर्शनों से सबको रोमांचित कर दिया। न्यूज एंकर पलकी शर्मा ने बॉलीवुड स्टाइल में नेतृत्व कौशल पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ. शिव सरीन ने लीवर संबंधी रोगों और उनके उपचार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कांफ्रेंस का मुख्य आकर्षण रहा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव, जिसमें रो. दीपक सुखाड़िया को वर्ष 2027-28 के लिए निर्विरोध चुना गया। पीडीजी बलवंत सिंह चिराना और पीडीजी धीरेन दत्ता की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम में 20 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें विजेताओं को 10,000 से 30,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए गए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राखी गुप्ता ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष देवेश बंसल और सचिव कमल सामोदिया ने बताया कि सभी रोटेरियंस ने इस आयोजन की प्रशंसा की।


