कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टर्स 10 दिन तक प्रोटेस्ट करेंगे:पूर्व प्रिंसिपल घोष को बेल देने का विरोध, CBI से चार्जशीट फाइल करने की मांग

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में दो आरोपियों को जमानत मिलने से डॉक्टर्स गुस्से में हैं। वेस्ट बंगाल जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स (WBJPD) सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार, यानी 17 दिसंबर से कोलकाता में 10 दिन का धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। पांच एसोसिएशन से बना WBJPD का धरना 26 दिसंबर तक डोरेना क्रॉसिंग पर किया जाएगा। WBJPD ने सीबीआई से सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर करने की मांग की है और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा से धरने की परमिशन मांगी है। सियालदह कोर्ट ने 13 दिसंबर को आरोपी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के पूर्व इंचार्ज अभिजीत मंडल को जमानत दी थी। CBI 90 दिनों के तय समय में चार्जशीट फाइल नहीं कर पाई थी, इसलिए दोनों को बेल दी गई। घोष पर सबूतों से छेड़छाड़ और मंडल पर देरी से FIR दर्ज करने का आरोप है। आरजी कर ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 3 पॉइंट्स में डॉक्टर्स ने अपनी मांगों के लिए अनशन किया —————————————————– कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़ी अन्य खबरें… सुप्रीम कोर्ट बोला- राज्य के सीनियर IPS जांच कर हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच को रिपोर्ट देंगे सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस को लेकर प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार एक महिला को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले की SIT जांच का आदेश दिया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में भी बदलाव किया, जिसमें CBI जांच करने का आदेश दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 87 दिन बाद आरोप तय, आरोपी संजय बोला- ममता सरकार मुझे फंसा रही पश्चिम बंगाल की सियालदह कोर्ट ने 4 नवंबर को कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप तय किए। पेशी के बाद पुलिस जब संजय को बाहर लेकर निकली तो पहली बार वह कैमरे पर कहता नजर आया कि ममता सरकार उसे फंसा रही है। उसे मुंह न खोलने की धमकी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *