राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कोरबा में फहराया झंडा:परेड की सलामी ली, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा में मुख्य समारोह सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास का उल्लेख करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश वाचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की प्रगति का उल्लेख किया। समारोह में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। वहीं, पूर्व मंत्री और कोरबा के पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल ने गांधी चौक पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए 1950 में संविधान लागू होने की जानकारी दी। जय सिंह अग्रवाल ने राष्ट्र नायकों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों को भी याद दिलाया। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इसके अलावा शहर के स्कूल, कॉलेज, विभिन्न संस्थान और जिले के थाना-चौकियों में भी ध्वजारोहण किया गया। इनमें सीएसपी कार्यालय, कोतवाली थाना, मानिकपुर चौकी और सिविल लाइन थाना शामिल थे। गांधी चौक पर कांग्रेस परिवार की ओर से कोतवाली थाना में पदस्थ एक शहीद के परिजन को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *