शिवपुरी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित:प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने किया ध्वजारोहण

शिवपुरी जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पोलो ग्राउंड (तात्याटोपे स्टेडियम) में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर मुख्य अतिथि रहे। प्रभारी मंत्री तोमर ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने खुली जिप्सी में संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मार्चपास्ट के उपरांत उन्होंने परेड कमांडर्स से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ उनके साथ उपस्थित रहे। संयुक्त परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती और टूआईसी सूबेदार अरुण जादौन ने किया। जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। परेड में कुल 14 प्लाटूनों ने भाग लिया। इनमें पहली बार शामिल आईटीबीपी प्लाटून आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा पुलिस बल के दो प्लाटून, होमगार्ड का एक, वन विभाग का एक, कॉलेज एनसीसी के तीन सीनियर प्लाटून, एनसीसी एयरविंग का एक, स्काउट व शौर्य दल का एक प्लाटून तथा पुलिस बैंड शामिल रहे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। बदरवास और सर्किल जेल द्वारा निर्मित जैकेट, अन्य उद्योगों की झांकी, सनघटा परियोजना की विशेषताएं तथा शिवपुरी शहर के विजन पर आधारित झांकी ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। समारोह में कलेक्टर एवं एसपी अपने परिवार सहित मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। देखें गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *