हरदा में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा:परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया सम्मान

हरदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा ने प्रथम, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय और संस्कार विद्या पीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस की परेड निकली
समारोह में आयोजित भव्य परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह गुर्जर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, शौर्य दल और पुलिस बैंड ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में जिला होमगार्ड प्रथम, जिला पुलिस बल द्वितीय और विशेष सशस्त्र बल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर वर्ग में एनसीसी बालिका शासकीय कन्या विद्यालय ने प्रथम, एनसीसी बालक महात्मा गांधी विद्यालय ने द्वितीय और सनफ्लॉवर स्कूल का स्काउट दल तृतीय स्थान पर रहा। शासकीय योजनाओं को दर्शाती झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा विभाग और होमगार्ड की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने नगर पालिका परिसर स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन कर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर जैन ने शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया। इन शासकीय कार्यालयों में हुआ ध्वज वंदन गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट और कलेक्टर निवास पर ध्वज वंदन किया। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गजेन्द्र शाह तथा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे देखें कार्यक्रम की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *