दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल की झांकी:देवभूमि की आस्था और शौर्य का दिया संदेश, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल प्रदेश की झांकी ने कर्तव्य पथ पर अपनी प्रस्तुति दी। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित 17 राज्यों की झांकियों में यह शामिल थी। झांकी ने यह संदेश दिया कि हिमाचल प्रदेश न केवल देवी-देवताओं की भूमि है, बल्कि देशभक्ति और वीरता का भी प्रतीक है। झांकी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश ने उन सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए। ‘देवभूमि’ के साथ-साथ यह राज्य ‘वीरभूमि के रूप में भी अपनी पहचान रखता है, यह झांकी का मुख्य विषय रहा। सैन्य विरासत और साहस को किया प्रस्तुत बता दे कि हिमाचल प्रदेश ने अब तक देश को 1,203 वीरता पुरस्कार विजेता दिए हैं। इनमें 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र और 10 महावीर चक्र शामिल हैं। ये आंकड़े राज्य की सैन्य परंपरा और बलिदान को दर्शाते हैं। झांकी ने इसी सैन्य विरासत और साहस को प्रस्तुत किया। पहाड़ों की कठिन जीवनशैली दर्शाया झांकी में यह भी दिखाया गया कि पहाड़ों की कठिन जीवनशैली ने हिमाचल के लोगों को सहनशील, साहसी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाया है। रक्षा बलों में देश के प्रमुख योगदानकर्ताओं में हिमाचल की यह परंपरा आज भी इसकी सामाजिक चेतना और चरित्र का हिस्सा है। ‘वीर भूमि’ के रूप में किया प्रदर्शित पवित्रता और पराक्रम के इस संगम के जरिए झांकी ने हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि के साथ उसकी सैन्य गौरवगाथा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। यह झांकी देश को यह याद दिलाती है कि देवताओं के आशीर्वाद से सिंचित यह भूमि, साहस और बलिदान की भावना से युक्त एक ‘वीर भूमि’ भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *