रोटरी मींस बिजनेस (RMB) जयपुर चैप्टर का इंस्टॉलेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी होटल गोल्डन ट्यूलिप में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यवसायी, रोटेरियन सदस्य तथा विभिन्न रोटरी क्लबों से पधारे गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन आशीष भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अरविंद कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रोटरी मींस बिज़नेस के मूल उद्देश्यों विश्वास, सहयोग और नैतिक व्यापार पर प्रकाश डाला। वहीं, मंच के पीछे समन्वय की जिम्मेदारी पुष्पेंद्र पटेल ने संभाली। इसके पश्चात RMB जयपुर की नई लीडरशिप टीम का औपचारिक परिचय कराया गया, जिसमें शरद राठी चेयरमैन, ममता राठी – वाइस चेयरमैन, मयंक सिंघल – सचिव एवं कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार बत्रा – एमिरेट्स चेयरमैन शामिल रहे। साथ ही को-ऑर्डिनेटर्स टीम की भी घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न रोटरी क्लबों से जुड़े सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर पर्ल से पूर्व अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, अध्यक्ष अंजना वर्मा, हेमेंद्र शर्मा तथा रोटरी क्लब जयपुर विद्यास्थली से अध्यक्ष ज्योति शर्मा एवं डॉ. सुमित तनेजा की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित अवार्ड सेरेमनी में वर्षभर उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।


