कोरबा में नगरसेना जवान ने की आत्महत्या की कोशिश:सुसाइड नोट में अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया; मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

कोरबा जिले में नगर सेना (होमगार्ड) के एक जवान ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया है। जवान ने कलेक्टर परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित जवान का नाम संतोष पटेल बताया जा रहा है। उसने बर्खास्तगी से आहत होकर यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। संतोष पटेल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉ. शशिकांत भास्कर ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाते ही पहले सफाई की गई और फिर उपचार शुरू किया गया। अस्पताल परिसर में तनाव, सुसाइड नोट बरामद घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में नगर सैनिक एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित जवान के पास से बरामद सुसाइड नोट में संतोष पटेल ने डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप सुसाइड नोट में संतोष पटेल ने लिखा है कि वह जिला सेनानी अनुज एक्का और संभागीय कमांडेंट की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। उसने यह भी बताया कि अपनी समस्या को पहले भी जिला प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका था और बैठकें भी हुई थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। धमकी और दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी जवान ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर 2025 तक उसे अकेले में बुलाकर कई बार मानसिक रूप से दबाव बनाया गया और बर्खास्त करने की धमकी भी दी गई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *