चिरमिरी | नशे के खिलाफ पुलिस सख्त अभियान चला रही है। अभियान के तहत 1 जनवरी से अब तक नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। 1 से 23 जनवरी तक थाना क्षेत्र में कुल 7 प्रकरण धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए गए। सभी प्रकरणों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय ने आरोपितों पर कुल 70 हजार समन शुल्क के रूप में अर्थदंड अधिरोपित किया। यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


