30 साल के युवक को नींद में आया हार्ट अटैक,मौत:दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने आया था, अजमेर के होटल में दम तोड़ा

अजमेर में दोस्तों के साथ घूमने आए 30 साल के युवक को नींद में हार्ट अटैक आ गया। दोस्तों ने सुबह उठाया तो नहीं उठा। बॉडी पूरी तरह से ठंडी पढ़ गई। होटल स्टाफ की मदद से एम्बुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंज थाने के कॉन्स्टेबल कैलाश सिंह ने बताया- मृतक सन्नी जोसेफ लोढ़ा (30) पुत्र जॉर्ज लोढ़ा महाराष्ट्र के अंबरनाथ में साईकृपा एमएचबी कॉलोनी का रहने वाला था। 24 जनवरी को आपने 20 दोस्तों के साथ अजमेर घूमने के लिए आया था। दिल्ली गेट स्थित होटल स्टार ट्विंकल में चार रूम बुक किए थे। चारों रूम में करीब चार-चार दोस्त रुके हुए थे। 24 जनवरी को दिन में आराम करने के बाद सभी दरगाह जियारत करने चले गए। रात में वापस होटल पहुंचे और खाना खाकर सो गए। नींद में आया अटैक 25 जनवरी को सुबह के समय जब जोसेफ को दोस्तों ने उठाया तो कोई हलचल नहीं हुई। पूरी बॉडी ठंडी पड़ गई। होटल स्टाफ की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर से बताया- नींद में ही उसे अटैक आ गया था। इसके बाद उसकी बॉडी को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रविवार शाम को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आज उसके दोस्त बॉडी को लेकर मुंबई पहुंच चुके हैं। खाटू श्याम दर्शन और जैसलमेर घूमने के बाद पहुंचे थे अजमेर कॉन्स्टेबल कैलाश सिंह ने बताया कि करीब 20 सदस्य मुंबई से घूमने के लिए निकले थे। सभी सबसे पहले खाटू श्याम दर्शन के लिए गए। वहां से जैसलमेर घूमने चले गए। उसके बाद वह अजमेर पहुंचे थे। अजमेर में सभी ने दरगाह जियारत कर ली थी। बाद में सभी का पुष्कर और जयपुर घूमने का प्लान था। लेकिन उससे पहले ही ग्रुप के एक सदस्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *