बड़वानी जिला मुख्यालय के पनवाड़ी इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। रविवार रात को परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था, तभी चोरों ने घर में घुसकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। भाई के घर गया था परिवार, पीछे से हो गई चोरी यह घटना पनवाड़ी के वार्ड नंबर 11 की है। यहां रहने वाली सुनीता दावदे ने बताया कि उनका पूरा परिवार 22 जनवरी को खंडवा में अपने भाई के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। जब रविवार (25 जनवरी) की रात करीब 8-9 बजे परिवार वापस लौटा, तो घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। दीवार कूदकर अंदर घुसे, खाली गैस की टंकी भी ले गए चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया था। घर के कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी और बॉक्स की तलाशी ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से 28 हजार रुपए नकद और चांदी की पायजेब ले गए। चोर घर के किचन से एक भरी हुई और एक खाली गैस की टंकी और लकडियां भी ले गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घर का मुआयना कर पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। देखें तस्वीरें…


