जरख के हमले से बुजुर्ग महिला घायल:खेत में गाजर खोदते समय हुआ हमला, अस्पताल में इलाज जारी

डीग के बेढम गांव में सोमवार शाम एक बुजुर्ग महिला पर जरख ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला अपने खेत में गाजर खोद रही थी तभी यह घटना हुई। उन्हें डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। बुद्धो सैनी नामक वृद्ध महिला अपने घर के पास स्थित खेत में गाजर खोदने गई थीं। अचानक एक जरख ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे और पैर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर महिला का पुत्र मुकेश मौके पर पहुंचा। उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया। परिवार के सदस्य तुरंत बुद्धो सैनी को डीग जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉ. हेमराज गुर्जर ने बताया कि जरख के हमले से घायल एक महिला को यहां लाया गया है। हमने उनका प्राथमिक इलाज किया है और फिलहाल उनका इलाज जारी है। बुद्धो देवी के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी मां सोमवार शाम गाजर खोदने खेत पर गई थीं, तभी जरख ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से ऐसे जानवरों को जल्द से जल्द पकड़ने का अनुरोध किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *