चौथ का बरवाड़ा कस्बे के चौथ माता बाईपास पर होटल सिक्स सेंस फोर्ट के पास से एक बोलेरो अपने आप लुढ़ककर गहरी खाई में चली गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि कार में कोई भी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। नीचे रास्ता नहीं होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया, जिसके बाद बोलेरो कार को बाहर निकला गया। जेसीबी से वैकल्पिक रास्ता बनवाकर बोलेरो बाहर निकाली प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फोर्ट के पास एक बोलेरो बिना ड्राइवर के खड़ी हुई थी। शाम करीब 5:00 यह अचानक सरकने लगी। देखते ही देखते यह करीब 50 फीट गहरी खाई की ओर जाने लगी। लोगों ने चिल्ला कर नीचे रह रहे लोगों को मौके से हटवाया। गनीमत यह रही कि जिस समय बोलेरो कार नीचे खाई में जा रही थी। उसे समय नीचे और कार में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ता बनाकर बोलेरो को निकाला गया। आपको बता दें सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट के पास करीब 50 फीट गहरी खाई है। ऐसे में कई बार वाहन ड्राइवर लापरवाही में हैंड ब्रेक लगाकर या फिर टायर के नीचे पत्थर लगाकर नहीं जाते हैं। जिसके चलते ऐसी घटना घटित हो जाती है।


