राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:प्रेस क्लब और बैंक में ध्वजारोहण, राजपूत महासभा में नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न संस्थाओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एकजुटता का संदेश दिया। प्रेस क्लब भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया और कहा कि यह दिन संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बैंक उपाध्यक्ष भरत वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष बघेल ने अपने संबोधन में बैंक को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को किसानों और आम नागरिकों की ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ सेवा करने का संकल्प दिलाया। राजपूत महासभा में नए पदाधिकारियों ने ली शपथ छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा द्वारा नई चंद्रा कॉलोनी स्थित ‘महाराणा प्रताप भवन’ में गणतंत्र दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। संरक्षक डॉ. आर.पी.एस. भदौरिया, आर.एन. सिंह और संजय परिहार की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रहा। अधिवक्ता विष्णु बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ. के.पी. सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह और कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने समाज की मजबूती और सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के महिला विंग और युवा विंग के सदस्य भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *