हम सेवा कर रहे, कांग्रेस राज आने वाला नहीं:मदन राठौड बोले-कांग्रेस खत्म होने के कगार पर; राहुल गांधी को तो लाल और हरि मिर्च में फर्क पता नहीं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि कांग्रेस खत्म होने के कगार पर खडी है। उनके पूर्व मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी में अभी बचपना है, मैच्योर्ड नहीं हुए हैं। जिस व्यक्ति ने घर में पढाई की, कभी स्कूल नहीं गया। शिक्षक घर में आकर पढाते और डिग्री दे जाते थे। उन्हें तो यही पता नहीं है कि लाल और हरि मिर्च में क्या फर्क हैं। कांग्रेस टूट और बिखर रही है, दम नहीं बची है। अब जनता सेवा और काम करने वालों को महत्व देती है। वो तो काम करते नहीं हैं, पांच साल बाद आकर वोट मांगेंगे तो जनता देने वाली भी नहीं है। राठौड ने सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के बाद मीडिया से बात करते हुए यह कहा। डोटासरा पर तंज- उनकी सरकार आएगी तब ना
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा कांग्रेस सरकार बनने पर बीजेपी के मंत्रियों को जेल भेजने के बयान पर राठौड ने कहा कि वो हमेशा यही कहते आए हैं और सरकार आएगी तब की बात है। जब मेहंदीपुर बालाजी का आशीर्वाद हमें प्राप्त है तो उनको कैसे हो सकता है। हम तो जनसेवा के जरिए समाज को संस्कारित कर रहे हैं। सेवा की भावना से डबल इंजन सरकार काम कर रही है। हम सेवा कर रहे, कांग्रेस राज आने वाला नहीं
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। देश की जनता को सुखी करने के लिए हर घर शौचालय निर्माण, पीएम आवास योजना में गरीबों को घर, सड़कों का नेटवर्क सबके सामने है। रेलवे का विस्तार किया, उद्योगों को बढावा दिया। बिजली के क्षेत्र में सौर उर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में निवेश आ रहा है और ऐसे कार्य हम कर रहे हैं तो फिर कांग्रेस का राज आने वाला नहीं है, अब भूल जाओ। मंदिर की व्यवस्थाओं को सराहा
राठौड ने कहा कि बहुत दिनों से बालाजी के दर्शन करने की इच्छा थी, लेकिन कहा जाता है कि जब बुलावा आता है तभी आना संभव हो पाता है और आज मुझे दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मंदिर की बहुत शानदार व्यवस्थाएं हैं, बडी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं, लेकिन सभी व्यवस्थित रुप से दर्शन कर रहे हैं। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की सराहना की जानी चाहिए। भगवान के दर्शनों से मिलती है सफलता
राठौड ने कहा कि मंदिर में भगवान के दर्शन करने से मन में आत्मविश्वास आता है और नई उर्जा का संचार होता है। भगवान के आशीर्वाद से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। देखने को मिलता है कि कोई राजनेता भी यहां दर्शन करके जाता है तो अपने जीवन में सफल होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी, विद्यार्थी हो या फिर अन्य कोई दर्शन करके जाएगा तो सबके जीवन में आत्मबल आने से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इससे पहले उन्होंने स्वयंभू बालाजी दरबार के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट सचिव ने उन्हें प्रसादी भेंट की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *