हैदराबाद की नीमच पर रोमांचक जीत:2-1 से जीता फुटबॉल मुकाबला, मोहन कुमार मंगलम नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

उदयपुर के जावर माइंस स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को नीमच और हैदराबाद की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें हैदराबाद की टीम 2-1 से विजेता रही। शुरू से ही ये मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर हावी होते हुए गोल का प्रयास कर रही थी। मैच के चौथे मिनट में नीमच को कॉर्नर मिला लेकिन उनके खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। मैच के सातवें मिनट में हैदराबाद को भी कॉर्नर से गोल करने का अवसर मिला था लेकिन वे भी कामयाब नहीं हुए। फिर मैच के 25वें मिनट में नीमच के खिलाड़ी ने सेंटर से बॉल लेकर बढ़ते हुए गोल के पास सुशांत को बॉल पास की लेकिन वे गोल से चूक गए। हैदराबाद की टीम ने भी डी के बाहर किक मारते हुए गोल का प्रयास किया लेकिन नीमच के खिलाड़ी ने डाई मारकर गोल रोक लिया। मध्यांतर तक खेल शून्य पर ही रहा। मध्यांतर के बाद मैच के 15वें मिनट में हैदराबाद ने पहला गोल करते हुए 10 -से बढत बनाई। इसके बाद नीमच के खिलाड़ी भी हैदराबाद पर काफी हावी होते नजर आए। लेकिन वे विफल रहे। फिर 25वें मिनट में हैदराबाद ने दूसरा कर दिया। फिर 38वें मिनट में नीमच ने पहला गोल करते हुए अपना खाता खोला। हालांकि समय पूरा होने पर अंत में हैदराबाद की टीम 2-1 से मुकाबला जीत गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *