CI सुरेंद्र यादव को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा:अलवर के रहने वाले, धौलपुर, भरतपुर व जयपुर में काम कर चुके

पुलिस सेवा में रहते हुए बेहतर कार्य करने और हर टास्क को बखूबी पूरा करने पर अलवर के निवासी पुलिस निरक्षक सुरेंद्र यादव को अगले साल राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। जिनके नाम की घोषणा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले हो गई। लेकिन यह पदक राज्य स्तरीय समारोह में अगले साल मिलेगा। यह सम्मान उन्हें राजस्थान पुलिस में उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय कार्यशैली एवं राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान मिल रहा है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदकों की घोषणा की गई थी, जिसमें अलवर निवासी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव का नाम भी शामिल है। अगले साल 26 जनवरी को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल की ओर से पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 में घोषित पुलिस अधिकारी और जवानों को इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को सम्मानित किया गया।
सुरेंद्र यादव इससे पूर्व धौलपुर एवं भरतपुर जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जयपुर पुलिस मुख्यालय में पुलिस निरीक्षक (विजिलेंस/सतर्कता) के पद पर तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से अलवर जिले का नाम रोशन हुआ है।
सम्मान मिलने की सूचना के बाद उनके परिवारजनों, परिचितों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *