ग्वालियर जिले के डबरा में पेट्रोल पंप पर कार ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वाकया ग्वालियर-झांसी हाईवे पर श्रीराम फिलिंग स्टेशन का है। सोमवार शाम करीब 4 बजे एक युवक अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा। जैसे ही उसने गाड़ी का गेट खोला, वह अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देख भीड़ जमा हो गई। किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। पंप पर काम करने वाले अरमान खान, शंकर भदौरिया और रविंद्र कुशवाहा तुरंत मदद के लिए दौड़े। ड्राइवर के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिसे देखकर अरमान ने बिना वक्त गंवाए उसे CPR देना शुरू कर दिया। अरमान करीब 55 सेकेंड तक युवक की छाती को पंप करता रहा, जिससे युवक की धड़कन लौट आई। बाद में उसे इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। देखिए, तीन तस्वीरें… मोबाइल पर वीडियो देखकर सीखी प्रक्रिया
पेट्रोल पंप के मालिक विवेक गुप्ता ने कहा- समय रहते मदद मिल जाने से कार ड्राइवर की जान बच गई। आजकल सोशल मीडिया पर सीपीआर के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर युवा इसे सीख रहे हैं। अरमान ने भी ऐसा ही वीडियो देखकर सीपीआर देना सीखा है। ये खबर भी पढ़ें… जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। पढे़ं पूरी खबर…


