कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:12.50 लाख रुपये वसूले, 4 ट्रैवल एजेंटों पर FIR दर्ज

कपूरथला जिले में विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 12.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गांव किशन सिंह वाला के रहने वाले जागीर सिंह की शिकायत पर डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह की जांच के बाद सिटी थाना कपूरथला में चार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जागीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे और पत्नी को विदेश भेजने का झांसा दिया था। उन्होंने इस एवज में उनसे बड़ी रकम वसूल ली, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। मुख्य आरोपी दविंदर सिंह नामजद पुलिस ने इस मामले में लुधियाना के गुरु रविदास नगर फोकल प्वाइंट के रहने वाले दविंदर सिंह को नामजद किया है। दविंदर सिंह की कंपनी का नाम नेवा इंटरप्राइजेज बताया जा रहा है, जिसका कार्यालय प्लॉट नंबर 322, इंडस्ट्रियल एरिया, आरके रोड, चीमा नगर, मोती नगर थाना, लुधियाना में स्थित है। बता दे कि दविंदर सिंह के साथ ही उसके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों जगवीर सिंह, माही शर्मा, रिया शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जांच में जुटी पुलिस डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह की जांच पूरी होने के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406, 420, 120-बी और 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *