77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन ने नया इतिहास रच दिया। उज्जैन में दूसरी बार, लेकिन शिप्रा नदी के तट पर पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। सांदीपनि आश्रम को विकसित किया जा रहा है। उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र कर दी गई है। उन्होंने उज्जैन में इस साल तीन नए आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की बात भी कही। सीएम ने कहा- लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। महिला सम्मान को बढ़ावा देने के लिए क्रांति गोंड को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिए जाने की भी जानकारी दी गई। भोपाल के लाल परेड मैदान पर कार्यक्रम
वहीं भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहरा कर 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 22 विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। देखिए गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीरें …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में एमपी की झांकी में अहिल्या बाई की झलक 77वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित हुए समारोह में मध्य प्रदेश की झांकी ने सबका मन मोह लिया। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर को समर्पित झांकी जब कर्तव्यपथ से निकली तो केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान तालियां बजाते हुए उत्साहित दिखे। पढ़ें पूरी खबर …………………………………….. लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…


