राजनांदगांव में गणतंत्र दिवस समारोह,डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा:दिग्विजय स्टेडियम में विकास और देशभक्ति की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की परेड, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और सरकारी विभागों की विकासपरक झांकियां प्रस्तुत की गईं। सुबह निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर के नेतृत्व में मार्चपास्ट की सलामी ली। शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया इस अवसर पर डॉ. सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। कार्यक्रम की शुरुआत में शांति और खुशहाली के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नीले आसमान में छोड़े गए। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में कुल 14 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया समारोह में कुल 14 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ, जिला पुलिस बल (महिला एवं पुरुष) और एनसीसी के कैडेट्स ने अपने कदमताल से अनुशासन का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहर के विभिन्न स्कूलों के 390 बच्चों ने सामूहिक व्यायाम (पीटी) का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ‘कर्मा’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। जिले के 13 प्रमुख विभागों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकालीं। इनमें कृषि, वन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की झांकियों ने आधुनिक तकनीक और विकास की बदलती तस्वीर को दर्शाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *