चार माह पहले शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करवा कर 7 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला साइबर थाने में दर्ज हुआ। पीड़ित महिला का अज्ञात आरोपी से एक सोशल मीडिया ग्रुप पर संपर्क हुआ था। इस सोशल मडिया ग्रुप के जरिए ही आरोपी ने महिला को इन्वेस्ट करने संबंधी जानकारी दी। उसे एक एप पर जोड़ा। इस पर महिला ने कुछ रुपए एप के जरिए इन्वेस्ट कर दिए। रुपए के बारे में जानकारी चाहने पर आरोपी इसके लगातार बढ़ने कीजानकारी देता रहा। साथ ही संबंधित एप पर बढ़ी हुई राशि भी दिखाता रहा। चार माह बाद मांगने पर भी जब आरोपी ने रुपए नहीं लौटाए तो महिला कोअपने साथ हुई ठगी का पता लगा। इस पर महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।
साइबर थाने से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की महिला प्रियंका पत्नी सुरेश कुमार ने रुपए इन्वेस्ट करने के इरादे से खुद को एक सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ा था। इस ग्रुप में कई लोग जुड़े थे। इस ग्रुप में जुड़े एक व्यक्ति ने महिला को एप से जोड़ा और उसे कुछ रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा। इस पर महिला ने रुपए इन्वेस्ट कर दिए। महिला अपने इन्वेस्टमेंट के बढ़ने के बारे में जानकारी मांगती तो सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ा व्यक्ति उसे एप पर बढ़ी हुई राशि वर्चुअल तरीके से दिखा देता। महिला ने 16 अगस्त को पहली बार इन्वेस्टमेंट किया था। धीरे-धीरे यह राशि सात लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच गई। जब दिसंबर में महिला ने रुपए मांगे तो आरोपी ने उसे रुपए उपलब्ध नहीं करवाए। इस पर महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। महिला ने साइबर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।


