केशवरायपाटन थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:अधिकारियों का किया था घेराव, तय समय में बंद नहीं करने दिया मेला

बूंदी की केशोरायपाटन थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राकेश नामा को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर पर अधिकारियों को घेराव करने का आरोप है। आरोपी को सोमवार को केशोरायपाटन कोर्ट में पेश किया जाएगा। केशोरायपाटन थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले साल हुए कार्तिक मेले में नगर पालिका अधिकारी रूही तरन्नुम और मनोज मालव ने रिपोर्ट दी थी कि 7 दिसम्बर को कार्तिक मेले में केशवरंग मंच पर मेला मजिस्ट्रेट प्रीतम मीणा, मेला समिति सदस्य रूही तरन्नुम और मनोज मालव ने तय समयानुसार साढ़े 10 बजे मेला कार्यक्रम समाप्त करवाया था। जिस पर वहां उपस्थित राकेश नामा और अन्य उपस्थित लोगों ने मेला मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों का घेराव किया और मेला दोबारा शुरू करने की मांग की थी। मेला मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकृति नहीं देने पर अधिकारियों को घेराव कर 15 मिनट तक मेला बंद नहीं होने दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार नामा को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *