झांसी में डबल मर्डर करने वाले आरोपी की उम्र 63:बोला-मेरी फसल काट लेते थे; एक महीने पहले तय कर लिया था मारकर थाने जाऊंगा

मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है और दोनों बेटे बाहर रहते हैं। मैं खेती करता, मगर मेरी फसल को पुष्पेंद्र काट लेता था। मना करने पर वो नहीं माना। उल्टा झगड़ा किया। तब एक महीने पहले ही तय कर लिया था कि पुष्पेंद्र का मर्डर कर दूंगा। मंगलवार को मैं उसके इंतजार में बैठा था। जैसे ही पुष्पेंद्र दूध देकर घर के बाहर पहुंचा तो तलवार से हमला कर दिया। मरने तक वार किए। बचाने आई उसकी पत्नी संगीता को भी मार डाला। फिर थाने जा रहा था तो रास्ते में पुलिस मिल गई। ये कबूलनामा उस आरोपी का है, जिसने झांसी के कुटोरा गांव में पति-पत्नी को तलवार से काट डाला था। 63 साल का काशी प्रसाद घोष अब पुलिस की कस्टडी में है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने टोड़ी फतेहपुर थाने में काशी प्रसाद समेत 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। बाकी आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। पुष्पेंद्र और आरोपी के घर में 4 घर का फासला
पुष्पेंद्र और आरोपी काशी प्रसाद घोष के घरों के बीच महज 4 घरों का फासला है। इससे दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। काशी ने पुलिस को बताया कि लगभग 20 साल पहले मेरी पत्नी की मौत हो गई थी। दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। उनका घर पर कम ही आना जाना है। छह माह पहले ही बेटे घर आए थे। खेतीबाड़ी की जिम्मेदारी मैं संभालता हूं। मगर खेती की फसल को पुष्पेंद्र काट लेता था। इसको लेकर मेरा उससे विवाद भी हो चुका था। मगर वो मानता नहीं था। गांव में बेइज्जती हो रही थी। इसलिए मैंने पुष्पेंद्र की हत्या करने की बात सोच ली थी। घात लगाकर बैठा था, आते ही किया हमला
पुष्पेंद्र दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार यानी 10 दिसंबर की सुबह वह दूध लेकर डेयरी पर गया था। इधर, काशी उसके इंतजार में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही पुष्पेंद्र दूध देकर घर पहुंचा तो काशी भी तलवार लेकर आ गया। पुष्पेंद्र घर के अंदर जा पाता, उससे पहले ही आरोपी ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार किए तो पुष्पेंद्र वहीं गिर गया। मरने तक काशी उसे तलवार मारता रहा। चीख सुनकर संगीता बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। परिजन गुरसराय सीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हथियार लेकर थाने जा रहा था आरोपी
डबल मर्डर के बाद आरोपी काशी प्रसाद तलवार लेकर भाग गया। वह सीधे थाने में सरेंडर करने जा रहा था। रास्ते में पुलिस मिली तो उसने रोक लिया और बताया कि मर्डर करके आया हूं। खून से सने हथियार देखकर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुष्पेंद्र माता-पिता का अकेला
पुष्पेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी को लगभग 15 साल हो गए थे। माता-पिता भी उसके साथ रहा करते थे। पुष्पेंद्र की एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। आरोपी काशी प्रसाद की फसल को पुष्पेंद्र काट लेता था। इस बात से काशी बहुत नाराज हो गया और उसने पुष्पेंद्र और बचाने आई उसकी पत्नी की हत्या कर दी। केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सुनील पाल ने खुद कराई अपनी किडनैपिंग? AUDIO लीक:बिजनौर का किडनैपर कॉमेडियन से बोला- तुमने प्लानिंग में पत्नी को शामिल क्यों नहीं किया कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में 2 ऑडियो सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आवाज सुनील पाल की लग रही है, जबकि दूसरी आवाज किडनैपर लवी की बताई जा रही है। 1.02 मिनट के ऑडियो में अपहरण और उसके बाद पुलिस जांच पर बातचीत हो रही है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *