थार जीप में नीचे दबने से युवक की मौत:बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी, 3 घायल

कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में थार जीप पलटने से एक युवक की मौत हो गई। 3 अन्य घायल हो गए। घटना रविवार देर रात बनियानी गांव के पास की है। थार सवार सभी आपस में रिश्तेदार है, जो किचलहेडा गांव से बनियानी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी पलट गई। कैथून थाना हेड कॉन्स्टेबल हीरालाल ने बताया- हादसे में कृष्ण अवतार (35) की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ किसी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी पलट गई।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के भाई विशाल ने बताया- अभिषेक, मोनू,कृष्ण अवतार, श्याम और श्याम की मां रोशन बाई के साथ श्याम के ससुराल जा रहे थे। रात साढ़े 7 बजे करीब जांगलहेड़ी रोड पर सामने से अचानक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में थार गाड़ी पलट गई। कृष्ण अवतार ड्राइवर सीट के पीछे बैठा हुआ था। गाड़ी पलटने से वह नीचे दब गया। सबसे पहले मैं बाहर निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसे में कृष्ण अवतार और श्याम की मां रोशन बाई के ज्यादा चोट लगी। कृष्ण अवतार की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रोशन बाई का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बाकी अन्य के हल्की चोट लगी। कृष्ण अवतार मंडी में मुनीम का काम करता था। साल 2016 में उसकी शादी हुई थी। उसके 6 साल का बच्चा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *