इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा का निःशुल्क शिविर आयोजित हुआ:विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस पर 300 मरीजों का हुआ इलाज

जयपुर में राजस्थान स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस के अवसर पर ग्रीन वैली स्कूल सोडाला में 117वां इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर काउंट सीजर मेटी के 216वें जन्मदिन पर आयोजित 216 निःशुल्क शिविरों की श्रृंखला का हिस्सा था। शिविर में मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने इलेक्ट्रोपैथी को चिकित्सा क्षेत्र का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि यह पद्धति 114 पेड़-पौधों से निर्मित 38 दवाओं का उपयोग करती है और पंचतत्वों के सिद्धांत पर आधारित है। विधायक ने इसे चिकित्सा क्षेत्र का चौथा स्तंभ बनने की संभावना जताई। शिविर में 300 से अधिक रोगियों को निःशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। एसबीएल डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा मुफ्त रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल किशोर गुप्ता ने की, जबकि सेवा भारती के प्रांत मंत्री गिरधारी लाल शर्मा और इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष ई. डॉ. हेमंत सेठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ.पूजा कसेरा, डॉ.कुलदीप कुमार, डॉ.गोविंद लाल सैनी, डॉ. नगेंद्र शर्मा, डॉ. रमेश लाल सैनी, डॉ.अमरचंद कुमावत, डॉ. हरि सिंह बुमरा और डॉ. जितेंद्र खंडेलवाल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *