बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना इलाके में पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की हुई मौत। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्बुलेंस से कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने पति पत्नी के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दईखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। कपड़े खरीदने जा रहे थे मृतक के जवाई घनश्याम केवट ने बताया कि देवनारायण जयंती पर बहन बेटियों को कपड़े देने थे। इसलिए महावीर केवट और उनकी पत्नी सुनीता केवट घाट का बराना इलाके से लाखेरी कपड़े खरीदने जा रहे थे। पापड़ी इलाके के पास किसी कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए एम्बुलेंस से कोटा हॉस्पिटल लेकर आए जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दईखेड़ा थाना पुलिस पोस्टमॉर्टम करवाएगी। दोनों पति-पत्नी की मौत के बाद घाट का बराना इलाके में गुर्जर समाज के द्वारा 4 फरवरी को आयोजित होने वाला पूर्णाहुति कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।


