खेलकूद-प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान:शहर में निकाला विजय जुलूस, जिला स्टेडियम परिसर हॉल में हुआ आयोजन

जालोर शहर के शाह पूनाजी गेनाजी स्टेडियम में रविवार को स्पोटर्स एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। एकेडमी की ओर से वुशू बॉक्सिग, ग्रेपलिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कोच प्रीतम सिंह ने बताया- सम्मान समारोह के दौरान अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर जालोर का नाम रोशन करने वाले 68 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर व माला व साफा देकर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को रथ में बिठाकर विजय जुलूस निकाला। जो जिला स्टेडियम से रवाना होकर राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराह,बागोड़ा रोड, वन वे रोड व आहोर सर्कल से होते हुए पुन स्टेडियम पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव, विक्रमसिंह टेकरा, अनिल शर्मा, राजू माली, सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी व शहरवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *