नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जोधपुर से बाड़मेर के बीच स्वागत:बोले- बूथ लेवल से लेकर मंडल तक की टीम को करेंगे मजबूत

बाड़मेर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई रविवार को सुबह जोधपुर से रवाना हुए। बीच रास्ते जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। देर शाम को बाड़मेर विवेकानंद सर्किल पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। विवेकानंद सर्किल और हाइफा हीरो की प्रतिमा पर माला पहना गई। डाक बंगले में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बालाराम मूंढ़ संगठन के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीटिंग हुई है। आगामी दिनों में चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बूथ लेवल से लेकर मंडल तक हमारी जो टीम है। उस टीम को मजबूती के साथ निर्माण करेंगे। पूरा जिला हर बूथ अध्यक्ष युक्त हो, ऐसा एक टारगेट लेकर काम में लेंगे है। पूर्व बजट में एयरपोर्ट की सौगात हमको मिली हुई है। उसका काम प्रोसेस में चल रहा है। इसके साथ राजस्थान के बजट में बाड़मेर जिले को बहुत कुछ मिलने वाला है। राजस्थान बजट में बाड़मेर को सौगात मिलेगी। इससे पहले नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का जोधपुर से लेकर बाड़मेर के बीच जगह-जगह स्वागत किया गया। पचपदरा में बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी और अनंतराम विश्नोई का एक साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि बालाराम मूंढ, दिलीप पालीवाल, गौरव राजपुरोहित, देवीलाल कुमावत सहित जिले और नगर के पदाधिकारी मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *