यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में बारात में कार की टक्कर के बाद चली गोली, 6 लोग घायल; AMU रेफर

बुलंदशहर के डिबाई में बारात में गोलीबारी की घटना सामने आई है। धर्म गार्डन जा रही बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेंठ बाजार चौराहे के पास बारातियों से भरी एक ईको कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों के विवाद गोलियां चल गईं। जिसमें बाराती समेत 6 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए AMU रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में नायब तहसीलदार की गाड़ी से बाइक सवार की मौत; झांसी में भाजपा कार्यालय में घुसकर पीटा बलिया में रविवार शाम नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शिवरामपुर गंगा पुल पर शाम करीब 4 बजे हुआ। मृतक की पहचान बिहार के सेमरी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी बब्लू यादव (28) के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों को बलिया छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर झांसी में उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, झगड़ा करने से मना किया था झांसी में दो गुट भाजपा कार्यालय के सामने भिड़ गए। मारपीट और हंगामा करने पर भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों ने मना किया। उपद्रवियों ने गाली गलौज करते हुए भाजपा कार्यालय में पथराव शुरू कर दिया। कर्मचारियों से मारपीट भी की। पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद की प्लॉस्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हाईवे में दिखा धुंआ; 5 गाड़ियां मौके पर मुरादाबाद में रविवार को एक प्लॉस्टिक पैनल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे पर काबू पाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है। हादसा आगरा हाईवे से करीब 15 किमी दूर कुंदरकी थाना क्षेत्र में नानपुर बिस्किट फैक्ट्री के पास हुआ है। यहां पर एक प्लास्टिक पैनल बनाने की फैक्ट्री है। जिनका इस्तेमाल छत में किया जाता है। दोपहर करीब 2:30 बजे इस फैक्ट्री में आग लग गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में 13वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत; सीतापुर में रेप के आरोपी सपा नेता का सरेंडर लखनऊ में 25 साल का युवक गौरव नागर अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से कूद गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना गुडंबा के स्मृति अपार्टमेंट की है। वह कमता चिनहट के अजय नगर का रहने वाला था। पिता ने बताया- 31 जनवरी को दोस्त की शादी बताकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं आया। स्मृति अपार्टमेंट में रहने वाले दोस्त मोंटी के घर रुका था। शनिवार रात 2 बजे मोंटी ने कॉल करके बताया कि गौरव 13वीं मंजिल से गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने कहा- गौरव 10वीं पास था। वह कोई काम नहीं करता था। पिता राज कुमार चौकीदारी करते हैं। फिलहाल पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए मोबाइल में ब्लास्ट मामले में 11 महीने बाद मुकदमा, मेरठ में 23 मार्च को 4 बच्चों, मां की हुई थी जलकर मौत, जिंदा बचे प्रेमी पर शक मेरठ में आज से 11 महीने पहले यानी 23 मार्च, 2024 को मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में मकान में आग लगने से 4 मासूम बच्चों और मां की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 156/3 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 11 महीने बाद मामले की जांच शुरू हुई है। जिसमें महिला के दूसरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर वृद्ध बोला-अब तो भगवान मौत दे तो बेहतर; सौतेले बेटे-बहू ने चप्पल से मारकर निकाला, पुलिस बोली- करेंगे कार्रवाई हमारे बेटे और बहू ने मिलकर हमें बहुत मारा है। बेटा तो हमारा है भी नहीं उसके बाद भी ऐसा व्यवहार किया। बहू की हील वाली चप्पलों से हमें मारा। हमें धमकी देते हैं। भइया हम डर के मारे अपना घर छोड़कर सड़क पर इधर उधर रहने को मजबूर हो गए हैं। हम तो चाहते हैं कि अब भगवान इस कष्ट से निजात दिलाए और हमें मौत दे दे। यही बेहतर होगा। यह कहना है कानपुर के 70 साल के बुजुर्ग जगदीश का। इंस्पेक्टर नवाबगंज दीनानाथ मिश्रा बताते हैं कि जगदीश का बेटे बहू से विवाद चल रहा है। उनकी बेटी से दो तीन दिन पहले थाने आकर तहरीर देने के लिए कहा गया था मगर थाने में आने से इनकार कर दिया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में संदिग्ध हालत में महिला ने लगाई फांसी: 8 साल पहले बीमारी के चलते पति की हो चुकी है मौत कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, खुदकुशी करने का कारण नहीं पता चल पाया है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़; फायरिंग में 2 तस्कर घायल, एक सिपाही भी जख्मी बरेली में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गईं। जिसमें दो तस्करों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में गोकशी कर रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर कुशीनगर में 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सपा नेता का कोर्ट में सरेंडर, 15 दिन से फरार था कुशीनगर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता अनूप सोनी ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले 15 दिनों से फरार था। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर देवरिया जेल भेज दिया है। घटना 11 जनवरी की रात की है। बच्ची अपने पिता को खाना देकर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अपनी दुकान में खींच लिया था। वहां उसके साथ रेप किया। घटना सेवरही कस्बे की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। यहां पढ़ें पूरी खबर लोन लेकर साली की हत्या की सुपारी दी, मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवती की हत्या और गैंगरेप के आरोपी शुभम को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुख्य आरोपी आशीष को पहले गिरफ्तार हो चुका था। तीसरा आरोपी दीपक फरार है। शुभम ने बताया कि आशीष ने उसे 30 हजार रुपए में अपनी साली की हत्या की सुपारी दी थी। आशीष ने बैंक से 40 हजार का लोन दिया था। शुभम ने दीपक के साथ मिलकर हत्या की। युवती 21 जनवरी को लापता हो गई। 31 जनवरी को जंगल में जला हुआ शव बरामद हुआ। कपड़ों, अंगूठी, हेयर क्लिप से शिनाख्त हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती के जीजा आशीष से अवैध संबंध थे। वह शादी का दबाव डाल रही थी। इसलिए, आशीष ने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली मथुरा पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाश को एनकाउंटर में गोली मार दी। पुलिस ने घेरा, तो बदमाश फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मुठभेड़ धौरेरा रोड के गौ ग्राम के पास हुई। बदमाश की पहचान थाना वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई। वह 29 जनवरी को ड्राइवर की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। मेरठ में लूट की घटना छिपाने वाला चौकी प्रभारी सस्पेंड; पिस्टल खोने वाले सिपाही पर भी गिरी गाज मेरठ में पुलिस महकमे में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन जारी है। शनिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने समर गार्डन चौकी प्रभारी एसआई सौरभ तिवारी और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया। दोनों ने अपने काम में लापरवाही बरती और बड़ी घटनाओं को अफसरों से छिपाए रखा। पढ़िए पूरी खबर हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास; भदोही में गड़ासे से की थी युवक की हत्या, कोर्ट ने 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया भदोही के ज्ञानपुर में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने तीन हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के गल्हैया गांव का है, जहां पुरानी रंजिश और एक मुकदमे को लेकर तीन लोगों ने एक युवक की गड़ासे से हत्या कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर बिजनौर की महिला ने 50 हजार में बेचा था बच्चा, मुरादाबाद में लिखाया झूठा अपहरण केस बिजनौर की एक महिला ने 50 हजार रुपए में अपने डेढ़ साल के बेटे को बेच दिया। इसके बाद परिवार के सामने अपना चेहरा छुपाने को अपहरण की झूठी कहानी रचकर मुरादाबाद में अपहरण की FIR दर्ज करा दी। मुरादाबाद पुलिस ने बच्चे को बरामद करके उसकी मां और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इस खेल में शामिल थे। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *