महाकुंभ में बाबा का अनोखा इलाज, VIDEO:आर्तत्राण बाबा हाथ-लात मारकर ठीक करते हैं; बोले- ये दिव्य ट्रीटमेंट

महाकुंभ में तरह-तरह के बाबाओं की चर्चा है। ऐसे ही एक बाबा ओडिशा के भुवनेश्वर से आए हैं। नाम है- बाबा आर्तत्राण। महानिर्वाणी अखाड़े से ताल्लुक रखते हैं। सेक्टर 20 में वह टच थेरेपी से लोगों का दर्द दूर कर रहे हैं। बाबा के तंबू के बाहर इलाज कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है। बाबा आर्तत्राण का दावा है कि वह पिछले 13-14 साल यानी वर्ष 2011 से डिवाइन ट्रीटमेंट (दिव्य उपचार) कर रहे हैं। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उन्होंने लाखों लोगों की गंभीर बीमारियों का इलाज किया है। डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद ठीक न हो पाए मरीज उनके मंत्रों और दिव्य शक्तियों से चमत्कारी रूप से ठीक हो जाते हैं। देखें वीडियो स्टोरी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *