श्योपुर में फसल देखने गए किसान पर तेंदुए का हमला:चीख सुनने पर खेतों में काम कर रहे लोग बचाने पहुंचे, अस्पताल भेजा

विजयपुर तहसील के ग्राम खाड़ी में सोमवार को तेंदुए के हमले से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर फसल देखने गए 50 वर्षीय सोनेराम गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, सोनेराम गुर्जर रोज की तरह अपने खेत की रखवाली और फसल देखने गए थे। तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। सोनेराम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तेंदुआ उन्हें लहूलुहान कर जंगल की तरफ भाग गया। अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर सोनेराम की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल किसान को तुरंत विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर और निगरानी में रखा गया है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा इस घटना से खाड़ी गांव के लोग डरे हुए भी हैं और नाराज भी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में तेंदुआ देखा जा रहा था और इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। पिंजरा लगाने की मांग ग्रामीणों ने अब वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए, ताकि किसान बेखौफ होकर खेतों में जा सकें। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करने और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *