भास्कर संवाददाता | चूरू पशुओं के रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य पूरे नहीं होने पर सरकार को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन तिथि तीसरी बार बढ़ानी पड़ी है। अब इस योजना में रजिस्ट्रेशन की तिथि एक फरवरी से बढ़ाकर 11 फरवरी की गई है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 13 दिसंबर को किया था। पहले 31 जनवरी तक योजना के अन्तर्गत पशुपालकों को एप या पोर्टल के माध्यम से इस योजना में पंजीकरण करना था, लेकिन लक्ष्य बहुत कम रहने से पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 फरवरी कर दी गई थी। फिर भी लक्ष्य से बहुत कम रजिस्ट्रेशन होने पर अब अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ाकर 11 फरवरी करने का निर्णय लिया है। चूरू जिले में 67 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य तय किया गया है। यह पशुपालकों के लिए फ्री है।


