श्योपुर में ग्रामीणों के हमले से एक वनकर्मी घायल:प्लांटेशन की बाउंड्रीवॉल तोड़कर गायों को चरने छोड़ा, तीन लोगों पर केस

श्योपुर की झरेर वन चौकी क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने प्लांटेशन की बाउंड्रीवॉल को तोड़कर अपनी गायों को चरने के लिए छोड़ दिया और कुल्हाड़ी से पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। बुढेरा रेंज अधिकारी आकाश सिंह तोमर के मुताबिक, जब वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक वनरक्षक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए बुढेरा रेंज अधिकारी ने अपनी टीम के साथ बरगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों- जगदीश गुर्जर, चेनाराम गुर्जर और गिरधारी गुर्जर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *