शादी के बहाने बालिका को ले गया, करा रहा था मजदूरी

खंडवा| बोरगांव बुजुर्ग क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग लड़की को बरामद किया है। उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शादी के बहाने लड़की को ले गया और ईंट-भट्टे पर उससे मजदूरी करा रहा था। पंधाना टीआई दिलीप देवड़ा ने बताया पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की के परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा था इसलिए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *