नकली पुलिस बनकर बाइक लूटने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

खंडवा | नकली पुलिस बन एक किसान से बाइक लूटने वाले तीन लुटेरों में से एक को पुलिस पकड़ पाई है। बाकी उसके अन्य दो साथी फरार हो गए है। पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की दोपहर मानसिंह मिल पर रुस्तमपुर से आ रहे संतोष राठौर की बाइक तीन बदमाशों ने लूट ली थी। संतोष को आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर रोका ​था। मोघट रोड थाने के एसआई राजेंद्र सिंह सोलंकी, हेडकांस्टेबल महेंद्र वर्मा, कांस्टेबल राहुल सिंह व अनुराग सिंह ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके के कैमरे खंगाले। कैमरे में बदमाश बाइक लेकर भागते हुए दिखाई दिए थे। फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान अनूप पिता फूलचंद अटोदे निवासी कोरगला, सलूजा कॉलोनी के रमजान व रामनगर मल्टी निवासी भोला के रूप में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *