नागाबाबा खटाल की जमीन पर बन रहे पार्क के निर्माण में गड़बड़ी, लोग बोले- कचरा भरकर जमीन को किया समतल

राजभवन के सामने नागाबाबा खटाल की जमीन पर नगर निगम की ओर से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, निर्माण में गड़बड़ी भी सामने आ रही है। पार्क के दक्षिणी सिरे पर मैकी रोड की ओर जमीन से 3 फीट ऊपर तक कचरा भर दिया गया है। वर्षों से खटाल के पास जमा कचरे को पार्क एरिया में भरकर समतल कर दिया गया है। कचरा को छुपाने के लिए बाउंड्री की नींव खुदाई से निकली मिट्टी को उसके ऊपर भर दिया गया है। लेकिन कचरा भरने से नीचे से बेस कमजोर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। बाउंड्री के लिए बनाए जा रहे पिलर में लगे रॉड में बैंड की दूरी अधिक रखी गई है। इससे पिलर कमजोर हो जाएगा। लोगों ने निगम के इंजीनियरों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह कि पार्क कितने दिन चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *