कानपुर में टीचर ने गला रेतकर छात्र की हत्या की:स्कूल के पास मिलने बुलाया, मौत से पहले हत्यारे का नाम बताया

कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। लोगों ने उसे देखा और तत्काल परिवार को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 17 साल के छात्र सौरभ पाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया- मरने से पहले छात्र ने टीचर पर हत्या करने का आरोप लगाया। अब तक जांच में रुपए के लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। आरोपी टीचर फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सौरभ के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। घटना रविवार शाम जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर झींझक की है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पिता की 3 साल पहले मौत, बहन के साथ रहता था
सौरभ पाल मूल रूप से रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुर अंबियापुर का रहने वाला था। उसकी मां मुन्नी देवी गांव में अकेले रहती हैं। पिता सुभाष पाल की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा भाई नीतेश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। दो बड़ी रचना और रुचि की शादी हो चुकी है। बड़ी बहन रचना की शादी डेरापुर में हुई। छोटी बहन की शादी झींझक में हुई। उसके पति चंद्रशेखर ट्रक चलाते हैं। सौरभ 5 साल से झींझक में अंबेडकर नगर वार्ड में बहन रुचि के पास रहता था। वह अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था। टीचर ने मिलने बुलाया और चाकू से वार किया
चचेरे भाई अजय पाल ने बताया- धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर, काकोरी (लखनऊ) निवासी अनूप सिंह से सौरभ की जान-पहचान थी। अनूप पिछले दो साल से इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा है। उसने रविवार शाम 6:30 बजे फोन करके सौरभ को स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो अनूप वहां पहले से घात लगाए बैठा था। उसने चाकू से सौरभ के गले पर वार कर दिया। गला कटते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सौरभ जान बचाने के लिए पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोल पंप कर्मियों ने फोन करके बहन रुचि को घटना की जानकारी दी। मरने से छात्र ने टीचर का नाम बताया
सौरभ को परिजन झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉ. धीरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया। सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा ने बताया- सीएचसी झींझक में इलाज के दौरान सौरभ ने खुद बताया कि टीचर अनूप सिंह ने ही उसे चाकू मारा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया- अब तक की जांच में पता चला है कि टीचर अनूप सिंह और सौरभ पाल के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… आगरा में गर्लफ्रेंड के सिर-पैर काटे, बोरे में फेंकी लाश:भाई की शादी का कार्ड बांटने निकली थी, बोला- धोखा दे रही थी आगरा में गर्लफ्रेंड को अपने ऑफिस बुलाकर उसका गला रेत दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने सिर धड़ से अलग कर दिया। पैरों भी काट दिए। फिर बॉडी को बोरे में भर दिया। आरोपी ने लाश को गर्लफ्रेंड की ही स्कूटी पर लादा और 2 किमी दूर जाकर यमुना पुल पर फेंक दिया। जबकि सिर झरना नाले में फेंक दिया। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *