अनियंत्रित शुगर, जिम में मल्टीविटामिन दवा लेने से 50 से नीचे के लोग भी मोतियाबिंद के शिकार हो रहे

मोतियाबिंद की समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र की समस्या मानी जाती है लेकिन लगातार बदल रहे समय के साथ अब 50 से कम उम्र के लोगों में भी मोतियाबिंद की समस्या हो रही है और उन्हें सर्जरी करवाने तक की नौबत आ रही है। माहिरों की मानें तो मोतियाबिंद की समस्या को रोकने और सही समय पर सही सलाह लेने से इस समस्या से बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अनियंत्रित शुगर, जिम में मल्टीविटामिन की दवाइयों में मौजूद स्टेरॉइड और डॉक्टरी सलाह के बिना दवाइयां लेने की आदत व सेल्फ मेडिकेशन की आदत इस समस्या को तेजी से बढ़ा रही है और कई मामलों में तो 25 से 30 साल की उम्र के युवाओं को भी मोतियाबिंद की सर्जरी करवानी पड़ रही है। हालांकि अभी इसका आंकड़ा कम है लेकिन इसे समय पर रोकने की जरूरत है। केस-1: जिम में एक्सरसाइज करने के शौकीन 28 साल के युवा द्वारा मल्टीविटामिन लेने की शुरुआत की जिससे कि उसकी बॉडी बनाने में मदद हो सके। लेकिन इन दवाइयां में मौजूद स्टेरॉयड के कारण उसे कुछ समय बाद आंखों में समस्या का सामना करना पड़ा और इसे अनदेखा करने के कारण उसे आंखों में मोतियाबिंद उतर आया। जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो समस्या दोनों आंखों में फैल चुकी थी। उसने फिर ट्रीटमेंट शुरू करवाया और उसकी सर्जरी की गई। केस-2: खाने-पीने की आदतों और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण मध्य उम्र के लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में सुधार न करने के कारण और अनियंत्रित शुगर के चलते दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो रहा है। 40 साल के व्यक्ति ने अपनी शुगर को पहले तो देरी से जांच करवाया और उसके बाद भी नियंत्रित नहीं कर सका जिस पर उसकी दोनों आंखों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *