भास्कर न्यूज|लुधियाना जीआरडी अकेडमी हंबडा रोड में आयोजित जैन एंड अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कराए गए आरजेपीएल लीग के छठे संस्करण का शानदार समापन रविवार को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एम जैन सुपरकिंग ने पिछले साल की विजेता टीम रिजमैन रेंजर्स को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। रिजमैन रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में एम जैन सुपरकिंग ने 13.3 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। एम जैन सुपरकिंग टीम के बल्लेबाज सूरज ने 43 गेंदों पर 137 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया । सूरज को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड दिया गया, जबकि बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड अभिषेक गुप्ता को मिला। समापन समारोह में आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल, सुदर्शन फैब्रिक्स से विशाल जैन, भाजपा नेता कमल चैटली, रवि बत्रा, आदि ने विजेता और रनरअप टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


