लुधियाना |हम सब प्लानिंग करते हैं पर मर्जी सब उसकी होती है। जो भी हमें मिला है इसका हमेशा हम सभी को शुक्रिया करना चाहिए। यह उक्त विचार हरि ओम स्माइल संस्था की संस्थापक मोनिका सिंगला ने गुरु नानक देव भवन में आयोजित इलाज निश्चित है मेडिटेशन समारोह के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिंदगी बड़ी कीमती है। इसका सद् उपयोग करें। जिंदगी में सब लोग भाग दौड़ कर रहे हैं। परंतु शांति किसी के पास नहीं है। लोग भाग दौड़ भरी जिंदगी में जी रहे है और खुशियां गायब होती जा रही है। आधुनिक युग में इंसान काफी व्यस्त होने के कारण परेशानियों में घिरा रहता है। एक आध्यात्मिक और प्रेरणादायक के तौर पर कई तरह के वर्कशॉप किए हैं जो की कॉन्टिनेंट फिजिक्स पर आधारित हैं। इस अवसर पर निहारिका चोपड़ा, डिंपी जैन, नीरू जैन, रितु चोपड़ा, सुचिता जैन, वेद गुप्ता, सुक्रांत गुप्ता, अंकित जैन, अक्षिन जैन, शीतल खन्ना, रवि गुप्ता, कामिनी आदि रहे।


