श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भक्तों ने हवन में डाली आहुतियां

श्री सिद्धि विनायक मंदिर चूहड़ पुर रोड, न्यू माया नगर, हैबोवाल कलां में आयोजित मासिक हवन का आयोजन मंदिर प्रधान रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में किया। इस दौरान भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की। हवन को मंदिर के आचार्य कमल किशोर व पंडित विजय शर्मा ने विधिविधान के साथ पूर्ण कराया, जिसमें यजमान परिवार रविनंदन शर्मा, सोनिया शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, आदि ने आहुतियां डाली। चंद्रशेखर व रविनंदन शर्मा ने कहा कि हवन एक ऐसा पवित्र अनुष्ठान है, जिसकी सेवा का मौका भाग्यशाली भक्तों को प्राप्त होता है। मासिक हवन हर माह के पहले रविवार प्रातः 9 बजे किया जाता है और मां बगलामुखी का हवन हर वीरवार शाम 7 बजे होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *